सीकर के गांव सौंथलिया में मकान की छत पर गिरी आसमानी बिजली…

 डिश एंटीना हुआ क्षतिग्रस्त, घर के बिजली उपकरण जले, परिवार में दहशत

सीकर जिले के सौंथलिया गांव में शुक्रवार सुबह एक मकान की छत पर आसमानी बिजली गिरने से डिश एंटीना क्षतिग्रस्त हो गया, और घर में लगे बिजली के सभी उपकरण जल गए। मकान मालिक अर्जुन राम ने बताया कि घटना के समय वह परिवार के साथ बरामदे में बैठा था, जब अचानक तेज धमाके और रोशनी से सब घबरा गए।

बिजली गिरने से डिश एंटीना में छेद हो गया और मकान की पूरी वायरिंग, एलईडी टीवी, पंखे, और अन्य उपकरण खराब हो गए। परिवार अब भी दहशत में है, और इस अप्रत्याशित घटना से सब सदमे में हैं।

abtakSikar