सीकर के डॉ. वीके जैन ने 1001 पीपल के पेड़ लगाकर बनाया रिकॉर्ड…

स्मृति वन में अनूठी पहल, नाम दर्ज हुआ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

सीकर के डॉ. वीके जैन ने स्मृति वन में 1001 पीपल के पेड़ लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। आज 1001वां पेड़ उन्होंने प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा के साथ लगाया। यह पहल पर्यावरण संतुलन और पक्षियों के आश्रय के लिए की गई है।

डॉ. जैन ने बताया कि पिछले पांच सालों में उन्होंने तेलंगाना से बड़े पीपल के पेड़ मंगाकर यह कार्य पूरा किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। हिंदू संस्कृति में पीपल का विशेष महत्व है, जो रात में भी ऑक्सीजन प्रदान करता है।

abtakhindi news