दीपावली के बाद सीकर के नानी बीहड़ स्थित कचरा डिपो में कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आईं। फायर ऑफिसर मदनलाल बरवड़ के अनुसार, आतिशबाजी के कारण दो दिनों में करीब 10 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए भेजनी पड़ीं। कचरा डिपो में प्लास्टिक अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे आसपास के लोग धुएं से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि आग बार-बार लगने की घटनाओं के पीछे कर्मचारियों का हाथ हो सकता है।