सीकर के बराल गांव को नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग…

ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा, दूरस्थ मतदान केंद्रों और अवरुद्ध रास्तों की समस्या उठाई

सीकर जिले के बराल गांव को नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत बराल का सर्वे कर इसे ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाए। वर्तमान में बराल, जुराठड़ा ग्राम पंचायत का हिस्सा है, लेकिन बराल की जनसंख्या 3332 होने के बावजूद यहां के लोगों को 12 किलोमीटर दूर जाकर मतदान करना पड़ता है।

ग्राम निवासी एडवोकेट मोहन सिंह मूंड ने बताया कि बराल के रास्ते अवरुद्ध होने और दूरियां बढ़ने से ग्रामीणों को असुविधा हो रही है। इस मांग के समर्थन में कई ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बराल को अलग ग्राम पंचायत बनाया जाना जरूरी है।

abtakhindi news