सीकर के भगीरथ सिंह निर्वाण बने भारत सरकार में संयुक्त बेतार सलाहकार, SAG पदोन्नति के बाद संभाला पदभार

सीकर/नई दिल्ली:

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के फ़दनपुरा निवासी स्वर्गीय ठाकुर सुरजन सिंह निर्वाण के पुत्र भगीरथ सिंह निर्वाण ने बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत सरकार में महत्वपूर्ण पद संभाला है। भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) 1997 बैच के अधिकारी भगीरथ सिंह निर्वाण को वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (SAG) में पदोन्नति मिलने के बाद संचार मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्त बेतार सलाहकार (Joint Wireless Adviser) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने 1 अप्रैल को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। भगीरथ सिंह निर्वाण की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update