सीकर के भजनगढ़ में खेत में लगी आग से 10 बीघा फसल खाक…

अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों की फसल बर्बाद

सीकर के दादिया थाना क्षेत्र के भजनगढ़ गांव में संजय के खेत में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते 10 बीघा ग्वार की फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारणों में शॉर्ट सर्किट या किसी की शरारत की संभावना जताई जा रही है।

 

abtakNewsSikar