सीकर जिले के मदनी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निर्माण एक साल बाद भी अधूरा है। ग्राम पंचायत ने भूमि दान में देकर निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन भवन की नींव से सिर्फ तीन फीट तक का निर्माण ही हो सका। घटिया सामग्री उपयोग की शिकायत के बाद काम रोक दिया गया।
पलसाना बीसीएमओ नितेश कुमार शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य की रुकावट के बारे में उच्चाधिकारियों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरपंच भगवानी देवी ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति से प्रशासन से निर्माण कार्य फिर से शुरू करने की मांग की गई है। गांववाले जल्द पीएचसी के पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, जिससे इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने की समस्या हल हो सकेगी।