सीकर के मानस चौहान का एनडीए 154 एसएसबी में चयन, सेना में बनेगें लेफ्टिनेंट…

प्रिंस एनडीए एकेडमी और प्रिंस सैनिक स्कूल से एनडीए में चयन, सीकर का नाम हुआ रोशन

सीकर के पालवास रोड स्थित प्रिंस एनडीए एकेडमी और प्रिंस सैनिक स्कूल के छात्र मानस चौहान का चयन एनडीए 154 एसएसबी में हुआ है। अब वह सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति प्राप्त करेंगे। मानस का चयन कक्षा 12वीं के साथ हुआ है। पाली निवासी मानस के माता-पिता राजेंद्र तेली और संगीता देवी शिक्षाविद हैं।

प्रिंस एनडीए एकेडमी और प्रिंस सैनिक स्कूल में छात्रों को एनडीए, यूपीएससी, एसएसबी और सिविल सर्विसेज की तैयारी कराई जाती है। स्कूल के लगातार सलेक्शन के कारण अब सीकर का नाम एनडीए में भी राष्ट्रीय स्तर पर सामने आने लगा है।

abtakhindi newsNews