सीकर के युवा रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने के साथ-साथ जरूरतमंद रोगियों के लिए भी हर समय रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं |
सुधीर महरिया स्मृति संस्थान एवं यूनाइटेड एजुकेशन लिंक्ज के डायरेक्टर बी एल मील ने बताया कि सीकर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती डेंगू रोगियों के लिए इमर्जेंसी में जरूरत पड़ने पर भंवर सिंह शेखावत ने 83 बार महेश कुमार शर्मा ने 63 बार, महेंद्र जांगिड़ 52,सन्नी शिवसिंहपूरा 45 बार, रविंद्र महरिया एवं संदीप गोयल ने 29वीं बार, भोमाराम ने 32 बार, सुनील चौधरी एवं हेमंत सैनी ने 20वीं बार तथा नाई मित्तल ने दूसरी बार ब्लड ब्लड सेंटर पहुंचकर रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की है |सुधीर महरिया स्मृति संस्थान एवं राजस्थान ब्लड डोनर ग्रुप के तत्वावधान में जरूरतमंद रोगियों को जरूरत के समय रक्त उपलब्ध हो सके इसके लिए अब तक 550 से ज्यादा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर सवा लाख से ज्यादा ब्लड यूनिट रक्तदान करवा चुके हैं तथा जरूरतमंद को रक्त की जरूर पड़ने पर हर समय तैयार रहने वाले 2000 से अधिक युवाओ की टीम भी तैयार रहती है l कोरोना काल में भी कोविड ग्रस्त गंभीर रोगियों को 336 यूनिट प्लाज्मा डोनेट करवाकर उनकी जान बचाने का कार्य किया था l गत 17अगस्त को मात्र 1 घंटे में 132 लोगों को मोटिवेट कर अंगदान व देहदान की घोषणा करवाकर एक विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया था l