सीकर के श्री कल्याण अस्पताल जनरल सर्जरी विभाग की यूनिट 3 में डॉ विजयपाल धायल (एसोसिएट प्रोफेसर) ने मरीज सिंगारी देवी उम्र 67 वर्ष निवासी नालोट, कुचामन का डायफ़्रैग्मेटिक हर्निया का एडवांस लेप्रोस्कोपिक विधी से सफल ऑपरेशन किया. इसमें मरीज के डायफ़्राग्म (पेट व छाती को अलग करने वाली झिल्ली) में छेद होने से मरीज की आँत तथा आमाशय, छाती में फँसकर फेफड़ों में चला गया था जिससे मरीज को सांस लेने में दिक़्कत, खाने पीने में परेशानी ( उल्टी )और आँतो में रुकावट हो गई थी जिससे मरीज़ की हालत बहुत गंभीर थी! मरीज की सभी आवश्यक जाँच करवाकर सफलता पूर्वक एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की गई! इसमें मरीज के डायफ़्राग्म के छेद में फँसी आंतो व आमाशय को निकालकर, छेद को बंद ( हर्निया रिपेयर) करके mesh लगाकर उसको फिक्स किया गया तथा 3 दिन बाद मरीज को नार्मल अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया ऑपरेशन टीम में डॉ विजयपाल धायल, डॉ सरोज गोरा, डॉ मुकेश मातवा एनेस्थिस्ट, सुमित्रा, विनोद ओ टी स्टाफ व रेहान वार्ड बॉय शामिल थे उसी दिन एस यू 3 में दुसरा ऑपरेशन रोड एक्सीडेंट में घायल हुए पिपराली के कृष्ण उम्र 26 वर्ष का न्यूरोसर्जन डॉ धर्मपाल गोदारा ने किया जो की एक इमरजेंसी ऑपरेशन था इसमें मरीज के सिर में लगने ( हेड इंजरी ) से हड्डी ब्रेन में धसने ( डिप्रेस्ड फ्रैक्चर ) से ब्रेन पर दबाव बढ़ गया और खून का थक्का ( ई डी एच) बन गया था जिसे ऑपरेशन से इमरजेंसी में हटाकर मरीज को राहत दी गई और मरीज नार्मल डिस्चार्ज हो गया. दोनों ऑपरेशन डॉ राम रतन विभागाअध्यक्ष सर्जरी के मार्गदर्शन और मा योजना में निशुल्क किए गए.