शिक्षा नगरी की पहचान बना चुके सीकर को क्षेत्र के पहले कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की सौगात मिल गई है। जयपुर-बीकानेर बाईपास, पालवास रोड, सीकर स्थित फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल को कैम्ब्रिज इंटरनेशनल बोर्ड द्वारा प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी क्लासेज हेतु कैम्ब्रिज करिकुलम की मान्यता दी गई है।
कैम्ब्रिज इंटरनेशनल बोर्ड से मान्यता प्राप्त करने हेतु इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड्स के अनुसार फ्लोरेटो 2.0 का नया कैंपस तैयार किया गया है। इस नवीन कैंपस में अध्यापन की नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित क्लासरूम्स, विभिन्न प्रकार के एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी रूम्स, एआई एंड रोबोटिक्स लैब, एडवांस कोडिंग लैब, इनोवेशन लैब, विशाल डिजिटल व फिजिकल लाइब्रेरी, थिएटर, ऑडिटोरियम, डांस क्लब, म्यूजिक क्लब, किड्स एक्टिविटीज रूम्स, फिजिक्स-कैमेस्ट्री- बायोलॉजी- कम्पोजिट लैबोरेट्रीज आदि सुविधाएं दी गई है।
फ्लोरेटो 2.0 के माध्यम से सीकर को मेट्रो सिटीज से भी एडवांस्ड स्कूल मिला है जहां क्लासरूम में बच्चों की सीमित संख्या के साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी पर फोकस्ड एवं डिटेल्ड वर्कआउट कर कस्टमाइज्ड एजुकेशन दी जायेगी।
प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि फ्लोरेटो 2.0 विश्वस्तरीय स्कूल करिकुलम के साथ ही भारतीय संस्कृति की जड़ों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यहां ग्लोबल सिटीजन एवं ग्लोबल दृष्टिकोण विकसित करने के लिए विद्यार्थियों को इंग्लिश, हिन्दी, जर्मन, फ्रेंच आदि के साथ ही संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति का आधारभूत ज्ञान भी सिखाया जायेगा।
अनुभवी शिक्षकों से शिक्षण के साथ ही फ्लोरेटो में विद्यार्थियों को 15 से अधिक खेलों सहित 25 से अधिक एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के विकल्प दिये जा रहे हैं। फ्लोरेटो 2.0 में प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी वर्ग में ओवरऑल डवलपमेंट हेतु कैम्ब्रिज बोर्ड एवं ग्रेड 6 से 10वीं में इन डेप्थ एवं कॉन्सेप्चुअल लर्निंग हेतु आईसीएसई बोर्ड से अध्यापन करवाया जायेगा। क्षेत्र में पहले कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की मान्यता से अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।