आज किशन सिंह ढाका स्मृति भवन सीकर में इंडिया गठबंधन की पार्टिया भाकपा, माकपा व कांग्रेस की संयुक्त मीटिंग हुई मीटिंग में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला,भाकपा नेता एडवोकेट सूरजभान सिंह, माकपा जिला सचिव पूर्व विधायक पेमाराम,माकपा राज्य सचिव किशन पारीक, सागर खाचरिया, राम रतन बगड़िया,धरमेन्द्र गठाला , सुरेश थालोड़ ,सुरेंद्र आंतरी,झाबर ओला, सुरेंद्र पिलानिया, एडवोकेट बनवारी बाजिया, आदि उपस्थित थे मीटिंग में तय किया गया की 2 जनवरी बृहस्पतिवार 2025 को दोपहर 12:00 बजे प्रधान जी के जो में एक सभा का आयोजन किया गया है.
इस सभा में संभाग के तीनों सांसदों,विधायकों,बार एस्सोसिएसनो,व्यापार मंडलों, कर्मचारी संगठनों, छात्र – नौजवान संगठनों सहित समाज के सभी तबको के अग्रणी लोगों को आमंत्रित किया गया है .
2 जनवरी को प्रधान जी के जाव ( सीकर )में सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को यथावत रखने के लिए व्यापक आंदोलन का निर्माण करने के लिए समाज के विभिन्न तबको से संघर्ष समिति का निर्माण किया जाएगा तथा आंदोलन के आगे के चरणों की घोषणा की जाएगी .