सीकर जिले से 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। लड़की परिजनों को बिना बताए 17 जनवरी को रात को करीब 12:15 बजे घर से कहीं चली गई। परिजनों को शक है कि युवक ताराचंद लड़की को बहला-फुसलाकर घर से ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें हेड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह जांच कर रहे हैं।