सीकर टीम का धमाकेदार आगाज, राजस्थान आईटी लीग 2025 में डूआईटी नाइट्स को हराया…

10 विकेट से शानदार जीत, प्रदीप वर्मा बने मैन ऑफ द मैच

जयपुर में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से आयोजित राजस्थान आईटी लीग 2025 में सीकर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। सीकर आईटी यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश थालोड़ ने बताया कि कप्तान महावीर बुरड़क के नेतृत्व में टीम ने डूआईटी नाइट्स जयपुर को 10 विकेट से पराजित किया।

डूआईटी नाइट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 85 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में सीकर ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। सीकर की ओर से प्रदीप वर्मा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी में सुरेंद्र जांगू ने तीन और कप्तान महावीर बुरड़क व प्रदीप वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। बल्लेबाजी में धर्मेंद्र फगेड़िया ने 41 और प्रदीप वर्मा ने नाबाद 42 रन बनाए। सीकर का अगला मुकाबला भीलवाड़ा से होगा।

abtakhindi news