सीकर टीम बनी रोल बॉल की चैंपियन
राजस्थान रोल बॉल संघ के तत्वाधान में गोगामेडी हनुमानगढ़ में आयोजित दिनांक 05 से 07 दिसंबर 2025 को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीकर की अंडर 17 बालक वर्ग टीम बनी चैंपियन और अंडर 11 बालक वर्ग में कांस्य पदक जीता। सीकर टीम ने लीग मैचों में जैसलमेर को 8 – 0, उदयपुर को 10 -1 से, जोधपुर को 11 – 2 से सेमीफाइनल में नागौर को 3 – 1 से और फाइनल में जयपुर को 2 – 1 से गोलकर के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की चैंपियन बनी। अंडर 17 की बालिका ने तृतीय स्थान के मैच में 1 गोल से उदयपुर से लास्ट समय से हार गई थी। अंडर 11 के नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर के 4 मैचों में बाड़मेर, उदयपुर, अजमेर और जोधपुर को हरा कर कांस्य पदक जीता है। सीकर अंडर 17 टीम में वर्ल्ड कप खिलाड़ी आयुष गोरा, मृतुन्जयजय सिंह शेखावत, विशाल छबरवाल, सिद्धार्थ भूकर, अभिनव, पीयूष, प्रिंस, ऋषभ, आर्यवर्धन, अक्षय, संकल्प ने शानदार प्रदर्शन कर हुए स्वर्ण पदक जीता। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी 29 दिसंबर से 1 जनवरी को जम्मू कश्मीर में खेलने जायेंगे।
सीकर टीम की इस विशिष्ट उपलब्धि पर सीनियर खिलाड़ी आदित्य बिजारणियां, भवानी सिंह, योगेश जाखड़, चंद्रवीर सिंह, प्रिंस, आरती कुमावत और सपना सियाक ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्ति है।