सीकर ट्रैफिक पुलिस के 7 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर…

एसपी के आदेश पर ट्रैफिक इंचार्ज के खिलाफ शिकायतकर्ता भी शामिल

सीकर एसपी भुवन भूषण यादव ने आदेश जारी करते हुए ट्रैफिक पुलिस के सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें हेड कांस्टेबल केशर सिंह, रणजीत सिंह, और कांस्टेबल दीपाराम समेत अन्य शामिल हैं। कांस्टेबल दीपाराम ने हाल ही में ट्रैफिक इंचार्ज सुरेंद्र सिंह पर अनुचित व्यवहार और परेशान करने का आरोप लगाया था।

लाइन हाजिर किए गए सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस विभाग के अनुसार, इनमें आपसी विवाद और मतभेद की स्थिति भी सामने आई थी। मामले की जांच के लिए एसपी ने यह कदम उठाया है।

abtakNewsSikar