सीकर नगर परिषद ने गृहकर व नगरीय विकास कर में की 10 लाख की वसूली…

बकायादारों पर हो सकती है कुर्की कार्रवाई, शीघ्र जमा करें कर

सीकर नगर परिषद की राजस्व वसूली टीम ने शनिवार, 8 मार्च 2025 को शहर में अभियान चलाकर गृहकर और नगरीय विकास कर में ₹10 लाख की वसूली की। अब तक ₹2.36 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले ₹1.70 करोड़ की वसूली हो चुकी है। बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 131-133 के तहत कुर्की कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार सोनी ने करदाताओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द बकाया कर जमा कर ब्याज व पेनल्टी में छूट का लाभ उठाएं। बकाया कर नगर परिषद कार्यालय, कमरा नंबर 309 में शनिवार और रविवार को भी जमा किया जा सकता है। इसके अलावा, ऑनलाइन/RTGS/NEFT के माध्यम से भी खाता संख्या 10290100036548 (IFSC Code: BARBOSTASIK) में जमा कर सकते हैं और जानकारी मोबाइल नंबर 7014931654, 7790902423 पर भेज सकते हैं।

abtakhindi news