सीकर नगर परिषद में PMAY-U योजना के तहत रैपिड असेसमेंट सर्वे शुरू…

वार्डों में प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर

सीकर नगर परिषद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रैपिड असेसमेंट सर्वे (RAS) की शुरुआत 25 नवंबर 2024 से 24 दिसंबर 2024 तक की जा रही है। प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार इस सर्वे का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों और अन्य पात्र समूहों को योजना का लाभ दिलाना है।

आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि नगर परिषद विभिन्न वार्डों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करवा रही है। इसके तहत 25 नवंबर 2024 को हेल्पडेस्क स्थापित कर योजना की जानकारी दी गई। इस कार्य में PMAY शहरी शाखा प्रभारी अमित शर्मा, उप प्रभारी निधि चौधरी, जयप्रकाश चोटिया, CLTC टीम और सर्वेयर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। योजना के प्रचार के माध्यम से अधिकाधिक लाभार्थियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नगर परिषद की यह पहल पात्र परिवारों के लिए आवासीय सुविधाओं का सपना साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

abtakNewsSikar