सीकर आईटी यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश थालोड़ ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के तत्वावधान में जयपुर में आयोजित राजस्थान आईटी लीग 2025 में सीकर टीम ने जीत के साथ आगाज किया हैं सीकर के कप्तान महावीर बुरड़क ने बताया कि सीकर ने डीओआईटीसी नाइट्स जयपुर टीम को 10 विकेट सें हराया, सीकर टीम की खतरनाक गेंदबाजी के चलते डीओआईटीसी नाइट्स जयपुर 85 रन पर ऑल आउट हो गयी , जिसके जवाब में सीकर ने बिना विकेट खोये आसानी सें मैच जीत लिया, सीकर की तरफ से प्रदीप वर्मा मैन ऑफ द मैच बने, सुरेंद्र जांगू ने तीन, कप्तान महावीर बुरड़क ने दो, प्रदीप वर्मा ने दो विकेट लिए, धर्मेंद्र फगेड़िया ने 41 व प्रदीप वर्मा ने 42 रन बनाये, अब सीकर का अगला मुकाबला भीलवाड़ा सें होगा सीकर की तरफ सें महावीर बुरड़क,राकेश थालोड़, राजेश खालिया, रजत बांगरवा, ओमप्रकाश ढाका, प्रदीप, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, संदीप, अशोक फगेड़िया, अशोक वर्मा, सुनील, शहदाब खेल रहे हैं