सीकर पुलिस का बड़ा अभियान, एक दर्जन से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार…

एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और डकैती समेत कई मामलों में वांछित थे आरोपी

सीकर पुलिस ने जिलेभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिन पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और डकैती जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि जयपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को पकड़ने के लिए 52 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें 260 पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह अभियान 15 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसमें सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने वाले बदमाशों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने कई आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

abtakhindi news