सीकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार…

जयपुर रोड स्थित होटल पर खरीदारी के दौरान पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने जब्त किए 23 हजार के नकली नोट

सीकर जिले के गोकुलपुरा थाना पुलिस ने जाली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली नोटों से खरीदारी करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मौके से 500-500 के कुल 47 नकली नोट जब्त किए, जिनकी कुल राशि 23 हजार रुपए है।

होटल पर संदिग्ध गतिविधियों से खुलासा
पुलिस को सूचना मिली कि जयपुर रोड पर एक युवक नकली नोट से सामान खरीदने की कोशिश कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नीले रंग की ट्रैकसूट पहने युवक को होटल के काउंटर के सामने खड़ा पाया। जांच के दौरान युवक ने होटल संचालक को 500 रुपए का जाली नोट देकर पानी, नमकीन और बिस्किट खरीदने का प्रयास किया।

आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी का नाम अशोक चौधरी (20) निवासी चाकसू, जयपुर ग्रामीण है। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसकी लोअर से 500-500 के 46 नकली नोट बरामद हुए।

जांच और पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर नकली नोटों की सोर्स और संभावित नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नकली नोट कहां और कैसे तैयार किए गए।

abtakNewsSikar