सीकर पुलिस रेंज समाप्त, अब जयपुर रेंज के अधीन होगा जिला…

परिवादियों को शिकायत के लिए जयपुर जाना होगा, अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पोस्टिंग की तैयारी

सीकर संभाग के निरस्त होने के बाद अब सीकर पुलिस रेंज को भी खत्म कर दिया गया है। संयुक्त शासन सचिव, गृह (पुलिस) कश्मी कौर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, अब सीकर जिला पुलिस जयपुर रेंज आईजी के अधीन कार्य करेगी। जयपुर रेंज में सीकर सहित जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली-बहरोड़, दौसा, अलवर, खैरथल-तिजारा, भिवाड़ी और झुंझुनूं जिले शामिल किए गए हैं।

सीकर रेंज कार्यालय बंद होने से वहां कार्यरत 50 से अधिक कर्मचारियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया जाएगा। रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह को भी जल्द ही नई पोस्टिंग दी जाएगी। रेंज कार्यालय समाप्त होने से अब शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्याएं लेकर जयपुर जाना होगा, जहां जयपुर रेंज आईजी उनकी सुनवाई करेंगे।

abtakhindi news