सीकर: बाडलवास में 60वां शहीद दिवस समारोह 14-15 सितंबर को भव्य आयोजन

सीकर: बाडलवास में 60वां शहीद दिवस समारोह 14-15 सितंबर को भव्य आयोजन

सीकर: बाडलवास में 60वां शहीद दिवस समारोह 14-15 सितंबर को भव्य आयोजन

सीकर, बाडलवास:
भारत-पाक युद्ध 1965 में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद अमरचंद झुंझार जी की स्मृति में 60वां शहीद दिवस समारोह बाडलवास स्थित श्री बालाजी झुंझार जी हरिराम जी महाराज धाम पर 14 व 15 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा।

समिति के सदस्य पवन बुटोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दो दिवसीय मेला धाम के पुजारी रामप्रसाद जी पारीक के सानिध्य में आयोजित होगा, जिसमें देशभक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

📅 14 सितंबर (शनिवार)
🕘 रात्रि 9:15 बजे: विशाल देशभक्ति भजनों से ओतप्रोत दिव्य जागरण
🎆 रात्रि 1:15 बजे: भव्य आतिशबाजी

📅 15 सितंबर (रविवार)
🕗 सुबह 8:15 बजे: ज्योत प्रज्वलनमहाआरती
🚩 सुबह 9:15 बजे: झंडारोहणपुष्पांजलि कार्यक्रम
📖 सुबह 10:15 बजे: संगीतमय सुंदरकांड पाठ
🍛 सुबह 11:15 बजे: भंडारा प्रसाद

यह पूरा आयोजन धाम सेवा समिति, समस्त ग्रामवासी, एवं श्रद्धालु भक्तजनों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

abtakhindi khabarhindi newsNewsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS