सीकर: बायपास पर तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मारी…

डिवाइडर फांदकर अनियंत्रित वरना गाड़ी पोल से टकराई, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

सीकर के जयपुर-झुंझुनू बायपास पर मंगलवार को एक अनियंत्रित वरना गाड़ी ने डिवाइडर पार करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना मयूर गार्डन के पास हुई, जब तेज रफ्तार वरना गाड़ी ने डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर जा रही बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और गाड़ी दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के कारण बायपास पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची उद्योग नगर थाना पुलिस ने जाम खुलवाया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है, और उनकी पहचान की जा रही है।

abtakNewsSikar