सीकर: बैंक में महिला के बैग से 80 हजार की चोरी, सीसीटीवी में बच्चा और युवक कैद…

चोरी की वारदात को अंजाम देकर युवक बच्चा संग फरार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही जांच

सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में महिला के बैग से 80 हजार रुपए चोरी हो गए। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए एक युवक और उसके साथ एक बच्चे को देखा गया।

उदयदास की ढाणी निवासी बबली सैनी अपनी बच्ची के साथ बैंक में रुपए जमा कराने पहुंची थी। लाइन में खड़े होने के दौरान बच्ची का बैग चेक करने पर उसमें से रुपए गायब मिले। फुटेज में युवक को बच्ची के बैग से रुपए निकालकर अपने कोट में रखते और फिर बच्चे के साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते देखा गया। कोतवाली पुलिस ने इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की तलाश शुरू कर दी है।

abtakSikar