सीकर में अगले 4-5 दिन रहेगा शुष्क मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी…

न्यूनतम तापमान में गिरावट, अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद सीकर में मौसम साफ हो गया है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 3 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 2 मार्च से 4-5 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटे में तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

abtakhindi news