सीकर में औद्योगिक क्षेत्र की समीक्षा: कलेक्टर ने विकास कार्यों की प्रगति की की समीक्षा…

राइजिंग राजस्थान के तहत किए गए एमओयू की प्रगति की भी हुई चर्चा

विवाद व शिकायत निवारण तंत्र समिति और राजस्थान निवेश प्रोत्साहन की जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर मुकुल शर्मा ने की। बैठक में जिले में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के विकास कार्यों और राइजिंग राजस्थान के तहत किए गए एमओयू की प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र सीकर में बरसाती पानी की निकासी के विकास कार्यों को एक महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, जिले के नवीन औद्योगिक क्षेत्र महावा-भराला एवं गणेश्वर में विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र नीमकाथाना में पीने के पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने, औद्योगिक क्षेत्र रामगढ़ शेखावाटी में वॉल टू वॉल ब्लॉक लगाने, और सीकर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम शहर भावना शर्मा, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग, एआरएम निधि चौधरी, धर्मेंद्र दाधीच सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

abtakhindi news