सीकर में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक…

संगठन की मजबूती और आगामी संगठनात्मक रणनीति पर हुआ मंथन

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं सीकर विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र कुमावत लांबा ने गुरुवार, 16 मार्च 2025 को सीकर के ग्रामीण व शहरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और वार्ड अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की। इस दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक का शुभारंभ सीकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गठाला ने पारंपरिक डुपट्टा पहनाकर किया। मंडल अध्यक्ष अजय नायक, जुबैर नारू, सतेंद्र भाकर,आनंदीलालने प्रभारी सुरेंद्र जी लांबा को राजस्थानी साफ़ा पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जी सैनी और ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश जी फौजी ने श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर पार्टी के नैतिक एवं सिद्धांतवादी मूल्यों को रेखांकित किया।

प्रभारी सुरेन्द्र जी लांबा ने कहा, “ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देनी होगी। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं तक पहुंच बनाना और सदस्यता अभियान को तेज करना हमारी प्रमुख रणनीति होगी।” उन्होंने आगामी रणनीति के लिए बूथ स्तर पर टीमें तैयार करने पर भी जोर दिया। बैठक में धर्मेंद्र गठवाला,  अलादीन तागाला, इतिहास पाराशर,  मोइन बिसायती, रामवतार कोलिडा, नरेंद्र दादिया, वाजिद अली गोरी,  ओम प्रकाश पवार, रविकांत तिवारी,  किशन जी व्यास, रामचंद्र ढाका मौजूद रहें।
बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक माह ब्लॉक स्तर पर ऐसी बैठकें आयोजित होंगी। साथ ही, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने, महिलाओं और युवाओं को जोड़ने तथा स्थानीय मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। सुरेंद्र जी लांबा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से “जनता की आकांक्षाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने” का आह्वान किया। बैठक का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने कांग्रेस को मजबूत करने का विश्वास जताया।

abtakhindi news