सीकर में कुरैशी महासभा का हेडक्वार्टर, जल्द बनेगा हॉस्टल: हाजी मुस्तफा कुरैशी

KGN परिवार ने कुरैशी महासभा पदाधिकारियों का अभिनंदन किया

सीकर में कुरैशी महासभा का हेडक्वार्टर, जल्द बनेगा हॉस्टल: हाजी मुस्तफा कुरैशी

सीकर।

कुरैशी महासभा संस्थान राजस्थान का हेडक्वार्टर सीकर में ही स्थापित किया जाएगा और शिक्षा नगरी सीकर में महासभा की ओर से जल्द ही हॉस्टल का निर्माण होगा। इस आशय की जानकारी कुरैशी महासभा राजस्थान के कोषाध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ चेयरमैन हाजी मुस्तफा कुरैशी ने दी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल निर्माण के लिए भूमि संबंधी कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। हाजी मुस्तफा कुरैशी शुक्रवार  को KGN अस्पताल एवं कॉलेज द्वारा आयोजित कुरैशी महासभा के पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महासभा 36 कौमों को साथ लेकर चलेगी और सभी के लिए ‘अंब्रेला’ की तरह कार्य करेगी। महासभा अपने 39 बिंदुओं पर काम करते हुए विशेष रूप से शिक्षा, समाज सुधार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर प्रदेश जनरल सेक्रेटरी हाजी मोहम्मद अली बडगुजर ने बताया कि KGN परिवार ने संस्था चेयरमैन खादिम हुसैन खत्री के नेतृत्व में कुरैशी महासभा के पदाधिकारियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया, जिसके लिए महासभा आभारी है। उन्होंने शिक्षा नगरी सीकर में हॉस्टल निर्माण की शीघ्र घोषणा के लिए समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में समाज के गणमान्य लोग एवं कुरैशी महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan hindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS