सीकर में कोहरे और ठंड का दौर जारी, 20 जनवरी तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान…

22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में होगा बदलाव

सीकर में ड्राई मौसम के बीच आज पारे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन सुबह रानोली और बावड़ी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि गुरुवार को यह 5 डिग्री था।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 20 जनवरी तक सीकर में मौसम सूखा रहेगा और कोहरा छाने का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश की संभावना है। सीकर में भी बादल छाने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जनवरी महीने में ठंड का असर बना रहेगा और न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड किया जाएगा।

abtakhindi news