अब शहरवासियों को जयपुर-दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। जी हां सीकर में भी शेखावाटी फिल्म सिटी ऑपन हो गई है। शेखावाटी क्षेत्र में पहली ऐसी फिल्म सिटी बनाई गई है। जिसमें ताजमहल भी बनाया गया। शहर से 20 किलोमीटर दूर अजीतपुरा कूदन में 4 बीघा जमीन पर शेखावाटी फिल्म सिटी बनाई है। जिसमें प्री वेडिंग, रोल्स और भी अन्य कार्यक्रमों के लिए 10 लोकेशन तैयार किए गए।
जिसमें प्रसिद्ध ताजमहल जैसा हुबहू ताजमहल बनाया गया है। शेखावाटी फिल्म सिटी के निदेशक अश्विनी पिलानिया ने बताया कि ताजमहल के अलावा 10 लोकेशंस तैयार किए गए है जिसमें नाइट थीम, डम्पिंग यार्ड वेस्टनर्स थीम आदि प्रमुख है। उन्होंने बताया कि पहले सीकर के लोगों को प्री वेडिंग के लिए जयपुर दिल्ली और उदयपुर जैसी जगहों पर जाना पड़ता है।जिसका खर्चा भी तीन गुणा होता था। अब कम खर्चे पर सीकर में भी फिल्म सिटी में प्री वेडिंग फोटोशूट, शार्ट फिल्में और अन्य कार्यक्रम केशूट के लिए मिलेगी अलग लोकेशंसअब सीकर में भी फिल्म सिटी में अलग-अलग तरह की 10 लोकेशंस मिलेगी। जिसमें कपल्स नाइट थीम, वेस्टर्न थीम और डम्पिंग यार्ड जैसे लोकेशन पर सीकर में ही फोटोशूट करवा सकेंगे। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध ताजमहल जैसा हुबहू ताजमहल बनाया गया है जो ताजमहल जैसी फिलिंग दिलायेगा।