सीकर की सदर थाना पुलिस ने खेत से ग्वार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों ने रेंट पर गाड़ी लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी के पैसे से अय्याशी करते थे।
मामला 23 जनवरी का है, जब शिकायतकर्ता मोहम्मद शोएब ने पुलिस को बताया कि चोर उनके खेत में बने मकान का ताला तोड़कर 16 कट्टे ग्वार और एक स्प्रे मशीन चुरा ले गए। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी से सुराग मिला कि आरोपी किराए की गाड़ियों से गांव आते-जाते थे। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली, जिसके बाद निर्मल कुमार (19) और अजय कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उनसे अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ कर रही है।