सीकर के सदर थाना क्षेत्र में एक खेत से ग्वार के कट्टे और दवाई छिड़कने की मशीन चोरी होने की घटना सामने आई है। चोरों ने खेत में बने मकान के ताले तोड़कर यह सामान गायब कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
किरडोली गांव के रहने वाले मोहम्मद शोएब ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके खेत में बने मकान में ग्वार के कट्टे और दवाई डालने की मशीन रखी हुई थी। चोरों ने रात में ताले तोड़कर 16 ग्वार के कट्टे और मशीन चोरी कर ली। सुबह जब उनके पिता खेत पहुंचे तो जगह-जगह ग्वार बिखरा हुआ था और कमरों के ताले टूटे मिले। वहीं, दादिया थाना क्षेत्र में अजीतपुरा स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट से भी वायर चोरी हो गया, जिससे कंपनी को हजारों रुपए का नुकसान हुआ। चोरी के दौरान साइट पर गार्ड मौजूद थे, लेकिन इलाके में अंधेरा होने के कारण चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।