सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीकर में गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नानी गांव में एक घर के सामने से दबोचे गए आरोपी के पास से 5 किलो 271 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी रतनलाल, निवासी डोलियो का बास, पर पहले से भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एक में उसे 10 साल की सजा सुनाई जा चुकी है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाईवे जयपुर-बीकानेर बाईपास पर गश्त करते हुए आरोपी को पकड़ा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है। कार्रवाई में डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल हरीश सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।