सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर और 74 हजार कैश लूट लिया था।
पीड़ित झाबर सिंह निवासी मीणों का मोहल्ला, रानोली ने बताया कि 12 जनवरी रात 9 बजे बदमाश गाड़ी से घर का गेट तोड़कर अंदर घुसे और तोड़फोड़ व मारपीट की। बदमाशों ने घर में खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त कर दीं।
पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी विक्रम सिंह (33) निवासी रानोली को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।