सीकर में चाइनीज मांझे से बड़ा हादसा…

ज्वेलर के गाल पर 20 टांके, पुलिस ने दी सख्ती की चेतावनी

सीकर के परशुराम पार्क के पास सोमवार शाम एक ज्वेलर का चाइनीज मांझे से गाल गंभीर रूप से कट गया। हादसा तब हुआ जब संजय नामक व्यक्ति अपनी दो भांजियों के साथ बाइक से ज्वेलरी शोरूम जा रहे थे। अचानक मांझा उनके गाल पर लगा, जिससे 10 सेंटीमीटर गहरे घाव के कारण 20 टांके लगाने पड़े। राहगीरों की मदद से उन्हें एसके हॉस्पिटल ले जाया गया।

सीकर एसपी भुवन भूषण यादव ने चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अभियान के तहत ऐसे उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करेगी। इस हादसे ने चाइनीज मांझे के खतरों पर एक बार फिर ध्यान आकर्षित किया है।

abtakSikar