सीकर में जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते-जुराब का वितरण

सीकर में जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते-जुराब का वितरण

सीकर में जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते-जुराब का वितरण

सीकर।

लायंस क्लब सीकर सनराइज की ओर से मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे श्री करनी पाठशाला, हाउसिंग बोर्ड, सीकर में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को जूते एवं जुराब वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 60 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया।

क्लब के अध्यक्ष ला. सुगनचंद कुमावत ने बताया कि इस सेवा प्रकल्प का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा में सहयोग करना है। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयरमेन ला. स्वाति बियानी रहीं।

यह सेवा कार्य एमजेएफ ला. दिनेश बियानी के आर्थिक सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब की सचिव ला. अंजू अग्रवाल, ला. अरुणा कुमावत, निखिल बियानी, ईशा बियानी सहित स्कूल संचालक शैतान सिंह कविया उपस्थित रहे।

अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newssikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS