सीकर में जारी रहेगा शुष्क मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव…

सुबह-सुबह ठंड, दोपहर में तेज धूप से बढ़ी गर्मी

सीकर में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है।

आज सुबह फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सोमवार के 7 डिग्री से कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

abtakhindi news