सीकर में जारी है ठंड और कोहरे का दौर…

मौसम में बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव

सीकर जिले में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भी सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी केवल 25 मीटर रही। उत्तरी-पूर्वी हवा का दबाव बने रहने से तापमान में ठंडक का असर बना रहा। हालांकि, दोपहर तक मौसम साफ होने के बाद धूप निकली, लेकिन शाम होते ही सर्दी बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.0 और न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में तीन दिन से लगातार कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। जयपुर मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शेखावाटी सहित प्रदेशभर में लोकल चक्रवात के प्रभाव की संभावना जताई है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव और कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है।

abtakhindi news