सीकर में ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी…

चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ

सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। बालाजी ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि देर शाम दुकान बंद करने के बाद चोरों ने रात में ताले तोड़कर 27 हजार नकद, सोने के जेवर और 250 ग्राम चांदी के गहने चुरा लिए। सुबह स्थानीय लोगों ने शॉप के टूटे ताले देखकर मालिक को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में भी चोरों का सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसे थाना इंचार्ज रोहिताश कुमार देख रहे हैं।

abtakhindi news