सीकर में ट्रैक्टर हड़पने का मामला, रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप…

खेती के लिए लिया ट्रैक्टर, वापस करने से किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी

सीकर जिले के थोई थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर हड़पने का मामला सामने आया है। झाड़ली निवासी गोपालराम ने अपने दो रिश्तेदारों रामू और बाबूलाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में दोनों ने खेती के लिए 15 दिनों के लिए गोपालराम का ट्रैक्टर लिया, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी उसे लौटाया नहीं।

गोपालराम ने बताया कि जब वह ट्रैक्टर वापस मांगने गया, तो दोनों ने बहाने बनाए और हाल ही में ट्रैक्टर देने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रैक्टर के पार्ट्स बेचने की बात कही और गाली-गलौज कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

abtakhindi news