सीकर में सर्दी ने दस्तक देते हुए तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पिछले दिनों की तुलना में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और रविवार को 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 6 से 7 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह के अंत तक तापमान 5 डिग्री से नीचे जा सकता है। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से सर्दी का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है।