सीकर में डिजिटल कैमरा तकनीक कार्यशाला का आयोजन, फोटोग्राफर्स हुए शामिल
सीकर,
शहर में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होटल रॉयल इन, सीकर में अमर लक्ष्मी विजन और निकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में कैमरा तकनीक पर आधारित एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में शहर के क्रिएटर्स, फोटोग्राफर, पत्रकार एवं तकनीक प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
मिररलेस तकनीक पर विशेष सत्र
कार्यशाला के दौरान कैमरा की अत्याधुनिक मिररलेस तकनीक पर विशेष जानकारी दी गई — मिररलेस टेक्नोलॉजी क्या होती है, इसके लाभ क्या हैं, और क्रिएटिव कंटेंट प्रोडक्शन में इसका अधिकतम उपयोग कैसे किया जा सकता है।
निकॉन इंडिया की ओर से अभिषेक सिंह, गुरु प्रसाद और यूनुस खान ने उपस्थितजनों को डेमो, लाइव प्रैक्टिकल और तकनीकी जानकारी दी।
नई क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने की पहल
अमर लक्ष्मी विजन के निदेशक कृष्ण शर्मा ने बताया कि:
“हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यूट्यूब क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई योजनाएं चल रही हैं। इसके अंतर्गत नए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को ब्याज मुक्त ऋण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।“
उन्होंने आगे बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को डिजिटल तकनीक में दक्ष बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हमारा उद्देश्य है।
कार्यशाला में ये रहे प्रमुख उपस्थित
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोशनी सैनी, साधना सेठी, मोहम्मद सदीक, लक्ष्मीकांत, पंकज, प्रेम, मोहम्मद रफीक, जगदेव उपस्थित रहे:
भविष्य में भी जारी रहेंगे निशुल्क प्रशिक्षण
अमर लक्ष्मी विजन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि इस तरह की कार्यशालाएं भविष्य में भी लगातार आयोजित की जाएंगी, और जो भी व्यक्ति इसमें भाग लेना चाहे वह निदेशक श्री कृष्ण शर्मा से संपर्क कर सकता है।
कार्यशाला का उद्देश्य शहर की डिजिटल प्रतिभा को निखारना और तकनीक की सही जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना है।