सीकर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है, और दिन का तापमान धीरे-धीरे कम हो रहा है। बुधवार को फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 16.5°C और अधिकतम 38.5°C दर्ज किया गया, जिसमें पिछले दिनों से 2°C की गिरावट आई है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक आसमान में हल्के बादल रहने के बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम ड्राई रहेगा।