सीकर में तापमान में गिरावट, सर्दी का असर बरकरार…

जनवरी में कोहरा और ठंड का सिलसिला जारी, तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज

सीकर में आज सुबह कोहरे के साथ हल्की ठंड महसूस की गई, और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर ने बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और अधिकतम 20.5 डिग्री दर्ज किया था। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 4-5 दिनों तक जिले में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने के कारण जनवरी में तेज ठंड का असर बना रहेगा। सर्दी से राहत की उम्मीद फिलहाल कम है, और तापमान सिंगल डिजिट में ही रहने की संभावना है।

abtakhindi news