सीकर में तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, लूटी गई ज्वेलरी भी बरामद…

जोधपुर में बुजुर्ग महिला से लूट के बाद थे फरार, पुलिस ने हाईवे पर पकड़ा

सीकर सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 37 ग्राम 82 एमएल अफीम और जोधपुर में बुजुर्ग महिला से लूटे गए सोने के जेवर बरामद किए हैं।

थानाधिकारी इंद्राज मरोडिया ने बताया कि पुलिस टीम जयपुर-बीकानेर हाईवे पर गश्त कर रही थी, तभी संदिग्ध रूप से तेज गति से आ रही एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें से अफीम बरामद हुई, जिसके बाद तीनों आरोपियों—अशोक बिश्नोई (25), सुनील बिश्नोई (30) और राजकुमार (35)—को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि अशोक और सुनील बिश्नोई ने 8 फरवरी को जोधपुर के विनायकपुरा गांव में एक बुजुर्ग महिला से लूट की थी और फरारी काट रहे थे। दोनों के खिलाफ जोधपुर और कोटा में पहले से भी अफीम तस्करी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य आपराधिक मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

abtakhindi news