सीकर में दुकानों में चोरी, व्यापारियों में आक्रोश…

आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा

सीकर के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में दो दुकानों में चोरी की वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे व्यापारियों में रोष है। व्यापार संघ के प्रतिनिधियों ने पुलिस चौकी पहुंचकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने चोरी का खुलासा कर राशि लौटाने, रात में पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने और होमगार्ड की तैनाती की मांग की है। गुरुवार रात चोरों ने 1.98 लाख रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया था, साथ ही अन्य दुकानों के शटर तोड़ने का प्रयास भी किया था।

abtakhindi news