सीकर में दो युवतियां लापता, पुलिस जांच में जुटी…

दूध लेने गई नाबालिग और कॉलेज के लिए निकली युवती का कोई सुराग नहीं

सीकर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई। लड़की अपनी मां के साथ रहती थी और 16 दिसंबर को दूध लेने दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उसकी मां ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। मां ने संदेह जताया है कि लड़की को कोई युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया हो सकता है।

इसी बीच, जिले में 20 वर्षीय युवती की गुमशुदगी का मामला भी सामने आया है। युवती के भाई ने बताया कि 20 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन अब तक लौटकर नहीं आई। परिजनों ने आस-पास और रिश्तेदारों में खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। युवती का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

abtakSikar