सीकर में पहली बार लीवर की गांठ का सफल ऑपरेशन

सीकर में पहली बार लीवर की गांठ का सफल ऑपरेशन

सीकर में पहली बार लीवर की गांठ का सफल ऑपरेशन

सीकर

चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। सीकर में के लीवर के कैंसर की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है।
दरअसल, 62 वर्षीय महिला लंबे समय से पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द, भूख न लगना और वजन कम होने की समस्या से जूझ रही थी। उसने सीकर के प्रसिद्ध गैस्ट्रोसर्जन डॉ. विक्रम सिंह सोढा से परामर्श लिया। जांच के दौरान सीटी स्कैन में
लीवर के दाहिने लोब में गांठ का पता चला। मरीज ने Right Hepatectomy जैसी जटिल सर्जरी करवाई। यह सर्जरी के.जी.एन. अस्पताल, सीकर में करीब 4 घंटे तक चली।
Right Hepatectomy सर्जरी में लीवर गांठ के साथ लीवर के 60 प्रतिशत भाग को हटा दिया जाता है
सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को मात्र पांचवे दिन ही छुट्टी दे दी गई।
मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रही हैं।
यह उपलब्धि न सिर्फ सीकर बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। क्योंकि अब पेट से संबंधित कैंसर जैसी जटिल बीमारियों का आधुनिक इलाज यहीं संभव है।
इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय जाता है डॉ. विक्रम सिंह सोढा, डॉ. सीताराम यादव, डॉ. हेमराज सैनी, डॉ. वी.पी. नेहरा, प्रदीप, दिनेश, और शुभम को, जिन्होंने टीमवर्क के दम पर इस कठिन ऑपरेशन को अंजाम दिया।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan newsrajasthan updateshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS