सीकर में जलदाय विभाग का पेयजल सप्लाई सिस्टम ठप होने से वार्ड 41 और राधाकिशनपुरा के हजारों परिवार पानी की किल्लत झेल रहे हैं। विभाग की लापरवाही के चलते कई घरों में तीन से चार दिन बाद पानी पहुंच रहा है। पूर्व पार्षद और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। विभाग के भेदभावपूर्ण रवैये और तकनीकी खामियों ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।
वार्ड 41 और गोगामेड़ी क्षेत्र के लोग बार-बार जलदाय विभाग में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली। विभाग का कहना है कि तकनीकी समस्याओं के कारण पानी की आपूर्ति बाधित है, और स्थायी समाधान के लिए नए ट्यूबवैल लगाए जा रहे हैं। हालांकि, लोगों का कहना है कि आश्वासनों के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।